Good News: किसानों को हर साल 6000 की जगह मिलेंगे 36000 रुपये, जल्द निपटा लें ये जरूरी काम
नई दिल्लीः PM किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने वाले किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. क्योंकि इस योजना के तहत किसानों को हर महीने 3000 रुपये मिल सकते हैं और इस योजना के लिए किसानों को किसी भी तरह के कोई दस्तावेज भी नहीं देने होंगे. फिलहाल, PM किसान योजना से किसानों को अभी तक 2000 की तीन यानी की सालाना 6000 रुपये मिलते हैं.लेकिन, इस योजना के तहत अभ किसानों को सालाना 36000 रुपये मिल सकते हैं. पीएम किसान मानधन योजना के तहत किसनों को हर महीने पेंशन दी जाती है. 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3000 रुपये यानी साल के 36000 रुपये किसानों को पेंशन दी जाती है और मोदी सरकार किसानों को आर्थिक मदद के लिए ये राशि देती है.
आपको बता दें कि केंद्र सरकार की तरफ से चलाई गई इस योजना का लाभ उठाने वाले किसानों को कुछ डाक्यूमेंट्स की जरुरत पड़ेगी, जैसे कि आधार कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल आदि. लेकिन, अगर आप पीएम किसान का फायदा ले रहे हैं तो इसके लिए आपको कोई भी एक्सट्रा डॉक्यूमेंट जमा करने की जरूरत नहीं है.
कैसे मिलेगा इस योजना का फायदा?
1. इस योजना का लाभ 18 से 40 वर्ष तक का कोई भी किसान ले सकता है.
2. इसके लिए अधिकतम 2 हेक्टेयर तक ही खेती योग्य जमीन होनी चाहिए.
3. कम 20 साल और अधिकतम 40 साल तक 55 रुपये से 200 रुपये तक मासिक अंशदान करना होगा, जो किसान की उम्र पर निर्भर है.
18 साल की उम्र में जुड़ने वाले किसानों को मासिक अंशदान 55 रुपये देय होगा.
5. अगर 30 साल की उम्र में इस योजना से जुड़ते हैं तो 110 रुपये जमा करने होंगे.
6. अगर आप 40 की उम्र में जुड़ते हैं तो हर महीने 200 रुपये जमा करने होंगे.

No comments:
Post a Comment